मीठी
छोटी सी इक दुनिया है.
'मीठी' सी इक जान हैं.
तीखे तीखे नखरे हैं,
मीठी सी मुस्कान है.
चिकनी-चुपड़ी बातें हैं,
बातों की मचान है.
मीठी मीठी यादों की,
मीठी सी दूकान है.
टेढ़े-मेढ़े रास्तों में,
मीठी सी थकान है.
छोटे छोटे सपने जिसके,
मीठी सी उड़ान है.
No comments:
Post a Comment